हुज़ूर: भोपाल एम्स की नर्स ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लिखा- मैं डिप्रेशन के कारण ऐसा कर रही हूँ, लव यू मम्मा
Huzur, Bhopal | Mar 23, 2025 भोपाल एम्स की 26 वर्षीय नर्स ने आत्महत्या कर ली। उनके घर में शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है- मैं डिप्रेशन के कारण ऐसा कर रही हूं। लव यू मम्मा वॉट्सऐप चैट से हुआ था ब्रेकअप। भोपाल के कटारा हिल्स के स्प्रिंग वैली में अकेली युवती रहती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह राजस्थान के एक युवक के संपर्क में थी।