हुज़ूर: कोहेफिजा इलाके से लापता हुए नाबालिग भाई-बहन को पुलिस ने किया दस्तयाब, CCTV कैमरे में कैद हुए थे दोनों भाई-बहन
Huzur, Bhopal | Mar 23, 2025 भोपाल के कोहेफिजा इलाके में लापता हुए नाबालिग भाई-बहन को पुलिस ने किया बरामद कर लिया। 11 साल का भाई और 6 साल की बहन घर से लापता हो गए थे। मां के काम से लौटने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों बच्चे भागते हुए नजर आए। बच्चों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया।