बहराइच: बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ चलाया गया सघन अभियान, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किया गया सीज
बहराइच जिले में परिवहन विभाग ने शुक्रवार को पूरे जनपद में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया है। विभाग द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वामियों से अपील की गई है कि वे अपने ट्रैक्टरों को रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही संचालित करें।