बहराइच: बहराइच एनडीपीएस कोर्ट ने अवैध चरस बरामदगी मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई 11 माह सश्रम कारावास की सजा
बहराइच एनडीपीएस कोर्ट ने अवैध चरस बरामदगी मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को 11 माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक प्रेम प्रकाश ने शुक्रवार शाम को बताया कि घटना हरदी थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुई थी जब अभियुक्त के पास से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुआ था।