पीलीबंगा: दहेज की मांग को लेकर तंग करने का आरोप, पीलीबंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज
दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करने का आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है।पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि रानी देवी निवासी पीलीबंगा गांव ने चार नामजद आरोपियों पर आरोप लगाया कि आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर परिवादिया को तंग परेशान किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।