बहेड़ी: गिरधरपुर गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते भाजपा नेता पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
देवरनियां थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी फरहद हुसैन के मुताबिक उसका छोटा भाई भाजपा से जुड़ा है और प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है आरोप है कि प्रधानी चुनाव को लेकर कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन में करीब ढाई बजे जब अफराज हुसैन गांव में ही स्थित एक मैरिज हॉल से वापस अपने घर जा रहा था कि तभी विपक्षियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया।