भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में मानवता शर्मसार: मूकबधिर किशोरी के साथ 3 साल में दूसरी बार दरिंदगी, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में इंसानियत को तार-तार और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। भीमगंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय मूकबधिर किशोरी के साथ अज्ञात दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। किशोरी के गर्भवती होने के बाद जब इस घिनौने कृत्य का खुलासा हुआ, तो पूरे इलाके में हडकंप मच गया।