अशोक नगर: महुआ खेड़ा के पास बाइक फिसलने से 25 वर्षीय युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के महूआ खेड़ा के पास बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आमखेड़ा निवासी रामकृष्ण पुत्र प्राण सिंह कुशवाहा उम्र 25 वर्ष प्याऊ गांव से सोमवार को रात 9 बजे प्याऊ गांव से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान महूआ खेड़ा के पास उसकी बाइक फिसलने से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।