पेण्ड्रा: अमरपुर के पास दो कोयला लोडेड ट्रेलरों में जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
पेंड्रा-रतनपुर कनेक्टिविटी मार्ग पर अमरपुर के पास देर रात तेज रफ्तार दो कोयला लोडेड ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक ट्रेलर का चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।