चकरनगर: वन विभाग के गेस्ट हाउस में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन शुरू, रेंजर एसएन यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
चकरनगर वन विभाग के डाक बंगला में शनिवार सुबह करीब 9 बजे भव्य निःशुल्क नेत्र जांच एंव परामर्श शिविर का वन क्षेत्राअधिकारी एसएन यादव ने फीता काटकर भव्य उद्धघाटन किया ।इस दौरान क्षेत्र से दर्जनों आँख के मरीज पहले से ही मौजूद थे जिनका विशेषज्ञों की टीम ने परीक्षण कार्य शुरू कर दिया। सभी मरीजों की आधुनिक मशीनों से जांच की जा रही है।