घाटोल: चीब गांव में मारपीट के मामले में भुंगड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज
घाटोल उपखण्ड के भुंगड़ा थाना क्षेत्र के चीब गांव मे मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में भुंगड़ा थाने में रिपोर्ट दी गई है। मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थी रकमचंद पुत्र सुरजी निनामा निवासी कानोड़ा का पाड़ा ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए राजू पिता दीपा चरपोटा निवासी झरी कुंडा के खिलाफ मूंगड़ा थाने में नामजद रिपोर्ट दी हे।