जींद: पौली गांव से लापता 11 वर्षीय छात्र को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
जुलाना क्षेत्र के पौली गांव से गत एक नवंबर को 11 वर्षीय छात्र घर से लापता हो गया। आज बुधवार को मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने लापता छात्र को धनाना गांव के आश्रम से बरामद कर लिया और फिर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।