बेंगाबाद: B.Ed./D.El.Ed. प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन पर बैठक, डीसी ने पारदर्शी प्रक्रिया के दिए निर्देश।
उपायुक्त, रामनिवास यादव ने मंगलवार को 3 बजे अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में अध्ययनरत बी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के विद्यालय अवलोकन एवं अभ्यास पाठ के लिए विद्यालय आवंटन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की।