संडीला: बकरी चराने गए तीन बच्चों के बीच विवाद, बाल अपचारी ने युवक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर
Sandila, Hardoi | May 22, 2026 सण्डीला थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामो में गुरुवार दोपहर बकरी चराने गये तीन बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वे घर आ गए, रात साढ़े आठ बजे उनके बीच दोबारा गाली गलौज व मारपीट होने लगी। इस दौरान बालपचारी द्वारा झगड़े में शामिल 21 वर्षीय आयुष को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।