अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राम आशीष गौतम ने लगाए 53 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर संतकबीरनगर के चालखरी स्थित हरिवंश इंटर कॉलेज परिसर में एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम आशीष कुमार गौतम के नेतृत्व में जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए 53 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
राम आशीष कुमार गौतम ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देने का भी माध्यम है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।
इस अवसर पर केडी यादव, प्रिया पाठक, रामदरस यादव, सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, मालती यादव, इंदल यादव, नित्यानंद यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
53 पौधे लगाकर राम आशीष कुमार गौतम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की, जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। जन्मदिन के इस आयोजन ने सामाजिक सरोकार और प्रकृति संरक्षण का संदेश एक साथ देकर कार्यक्रम को विशेष बना दिया।