गनाेड़ा: सेमलिया जीनियस चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन
चिड़ियावासा - तलवाड़ा मार्ग पर योग विधानसभा समिति आश्रम के सामने स्थित जीनियस चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर तक हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के निदेशक जयेश पुरोहित दिवड़ा थे। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक -साहित्यिक एवं देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई।