खरगोन जिले की ठिबगांव सहकारी बैंक शाखा से 41.58 लाख रुपये के गबन मामले में फरार कैशियर ऋतु गोयल को जैतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी परिवार के साथ हवाई जहाज से दिल्ली चली गई थी। पुलिस ने रोहिणी क्षेत्र में चार दिन तक गुप्त रूप से जांच कर उसके ठिकाने का पता लगाया। लगातार दबिश के बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया। आरोपी के पास से 1.49 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल और बैंक आईडी कार्ड बरामद हुए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने गबन की राशि ऑनलाइन गेम में हारने की बात कही है। #khargone_family