भभुआ: सदर अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी, पुलिस कर रही है जांच
Bhabua, Kaimur | Apr 24, 2026 भभुआ सदर अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई है। यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे की बताई जाती है। भभुआ थाना पहुंचा थाना क्षेत्र के दतियावं गांव निवासी स्वर्गीय राजवंश राम के पुत्र प्रिंस कुमार ने बताया कि मां का 3 वर्षों से डायलिसिस हो रहा है। आज डायलिसिस करवाने के लिए अपनी पल्सर बाइक से मां को सदर अस्पताल लाया था। सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी हुई है।