धनघटा में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के आगमन के दौरान समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने घंटों कोतवाली खलीलाबाद में बैठाए रखा। सपा नेताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री से मिलने की संभावना को देखते हुए सुबह 10 बजे से उन्हें बुलाकर रोका गया। केडी यादव, लोरी यादव और जयराम पांडे समेत दर्जनों नेता कार्यक्रम समाप्त होने तक कोतवाली में रहे।