सूरजगढ़: मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, इलाज के लिए भेजा गया
मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की सूचना है. शनिवार अपराह्न 8 बजे बच्ची को इलाज के लिए सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया. सूचना के बाद डायल 112 पुलिस द्वारा मामले की जानकारी ली गई. मानिकपुर पुलिस के मुताबिक सूचना का सत्यापन किया जा रहा है.