हसनपुर: आदमपुर पुलिस ने किशोरी का गर्भपात कराने में शामिल आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
आपको बता दे की आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को एक युवक ने अंजाम दिया था। जिसके बाद आरोपी युवक ने अपनी बहन कुसुम पत्नी अशोक निवासी गांव नगला खादर के साथ मिलकर किशोरी का गर्भपात भी कर दिया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था।