देवबंद: गंगदासपुर घटना पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का तहसील पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सोपा ज्ञापन
देवबंद के गंगदासपुर में पंचायत में दलित युवक के अपमान और उठक बैठक लगवाए जाने और पैर पकड़वाए जाने की घटना से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।