देवबंद: नागल खण्ड विकास कार्यालय पर भाकियू तोमर ने किया धरना प्रदर्शन, घण्टों के हंगामे के बाद शांत हुए किसान
गुरुवार को नागल खण्ड विकास कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन तोमर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बाद में किसानों की विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।