देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने अपहर्ता को साईंधाम से सकुशल किया बरामद, युवती के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
करीब दो माह पहले एक व्यक्ति ने कोतवाली देवबंद पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री को अपहरण कर ले जाने का अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अपहर्ता को साइधाम के पास से सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने पीड़िता के धारा 161 सीआरपीसी के बयान अंकित कर लिए है।