देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को मंगलौर चौकी के सामने से किया गिरफ्तार, चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल हुई बरामद
थाना देवबंद पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ दबोचा है पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलौर चौकी के सामने से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवबंद थाना क्षेत्र के गांव हाशिमपुरा निवासी अमित पुत्र दीपचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।