देवबंद: शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में लगी आग, घटना से राहगीरों में मची अफरा तफरी, देवबंद की मंगलौर चौकी के पास की घटना
देवबंद सहारनपुर मार्ग पर मंगलौर चौकी के पास सड़क किनारे रखे ट्रंसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई।घटना से राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिर्गेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।तब कहि जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।