हसनपुर: सैदनगली के गांव नूरपुर खुर्द में 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन से मासूम का कटा हाथ, करंट लगने से मासूम हुआ जख्मी
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द में अजय का पुत्र रघु घर में खेल रहा था। खेलते खेलते हुए घर की छत पर चला गया। इस दौरान छत से गुजर रही 11000 विद्युत लाइन की चपेट में रघु आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। परिवार के लोगों ने बताया है कि रघु का हाथ बिजली के तार पर चला गया था और हाथ उसका वही रह गया। यानी के शरीर से हाथ कट गया।