चितरपुर: गोला बीआरसी में दिव्यांग जांच शिविर, 64 बच्चे उपकरण के लिए चिन्हित
गोला स्थित बीआरसी परिसर में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान तीन से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 93 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 64 बच्चों को सहायक उपकरण देने के लिए चिन्हित किया गया।