जहानाबाद: पल्सर 220 से बकरी चोरी, सीसीटीवी में कैद, बैटरी चोर गिरोह पर शक, वीडियो वायरल
जहानाबाद: धनगांवा गांव में बीते दिनों बाइक सवार दो चोरों द्वारा एक घर से बकरी चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो शनिवार शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, गुरुवार को पंचमहला में पल्सर बाइक से आए तीन चोरों द्वारा बैटरी चोरी की कोशिश के दौरान एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।