राऊ: मिलावटखोरों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक दुकानों पर 25 लाख का जुर्माना
Rau, Indore | Dec 27, 2024 इंदौर में जिला प्रशासन ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की है। अपर कलेक्टर न्यायालय ने कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक दुकानों, प्रतिष्ठानों पर 25 लाख रु का जुर्माना लगाया है। अपर कलेक्टर गौरव बैनल ने बताया कि खाद्य विभाग की इस कार्रवाई में 20 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। जांच में ये सैंपल फेल हो गए। इसलिए उन पर पेनल्टी लगाई है