राऊ: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के गार्ड रूम में एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Rau, Indore | Dec 22, 2024 इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पुलिस आरक्षक मुकेश लोधी ने आत्महत्या कर ली। मृतक इंदौर में ही विजय नगर थाने में पदस्थ रह चुके थे और वर्तमान में जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सपना संगीता के सामने यूनियन बैंक में गार्ड के रूप में पदस्थ थे। मृतक मुकेश लोधी ने गार्ड रूम में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसकेकारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।