राऊ: संजय गांधी नगर से दो नाबालिग लापता, परिजनों ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, नाबालिगों की तलाश जारी
Rau, Indore | Dec 25, 2024 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर से दो नाबालिकों के लापता होने का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों ही नाबालिक बच्चियों के माता-पिता के द्वारा थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें परिजनों के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर राजेंद्र नगर पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।