राऊ: चंदन नगर में पत्नी ने पति पर एसिड फेंका, पारिवारिक विवाद में हमला कर फरार हुई, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Rau, Indore | Dec 23, 2024 इंदौर के चदंन नगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने एसिड अटैक किया। बताया जाता है कि वह बाथरूम में गया। तभी पत्नी पीछे से आई और मुंह पर एसिड डालकर दरवाजा लगाकर भाग गई। बाद में पति को जलन हुई उसने मदद मांगी तो आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चदंन नगर पुलिस से मिली प्रारभिंक जानकारी के मुताबिक मामला नदंन नगर का है।