बक्सर: संग्रहालय हमारी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है: डीएम
Buxar, Buxar | May 18, 2026 अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सीताराम उपाध्याय संग्रहालय में विशेष डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम साहिला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त निहारिका छवि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।