सिंगरौली: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अध्यक्षता में प्रसे वर्ता आयोजित, अधिक से अधिक मतदान करने हेतु मतदाताओ को जागरूक करने में करे सहयोग
कलेक्टर ने उपस्थित मीडिया कर्मियो का स्वागत करते हुये कहा कि सीधी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिंगरौली जिले के विधानसभाओं में आगामी 19 अप्रैल को सम्पन्न होने वाले निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। इस कार्य में आपके भी सहयोग की आवश्यकता है। आप सभी भी अपने समाचार पत्रो के माध्यम से चैनलो के माध्यम से मतदान करने हेतु मतदातओ को प्रेरित करे। उन्होंने उपस्थित मीडिया कर्मियो को संबोधित करते हुये बताया कि जिले में कुल 817 मतदान केन्द्र तैयार कराये गये है तथा मतदाताओं की सख्या 7 लाख 13 हजार 309 है।