सिंगरौली: एंबुलेंस ना मिलने से सरई क्षेत्र में एक व्यक्ति बीमार पत्नी को अस्पताल कंधे पर ले जाने को मजबूर वीडियो हुआ वायरल
सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र के जिला प्रशासन को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। सरई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी का तबीयत अचानक बिगड़ गया और वह एंबुलेंस को सूचना दिया। काफी देर होने पर एंबुलेंस जब नहीं पहुंची और अंततः उसे एंबुलेंस नहीं मिली तब वह मजबूर होकर अपनी पत्नी को कंधे में रखकर अस्पताल ले जाने को मजबूर हो गया जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आज बुधवार का बताया जा रहा है वही इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।