सिंगरौली: सरई गजरा बहरा मुख्य बाजार में बेलगाम ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, दो की मौके पर मौत, परिजनों ने हंगामा कर उचित मुआवजे की उठाई मांग
मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक ट्रेलर वाहन गजरा बहरा की ओर जा रहा था और उसी के पीछे एक बाइक सवार भी जा रहा था। जहां गजरा बहरा मुख्य बाजार के पास ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया जिससे पीछे से आ रहे बाइक सवार की ट्रेलर में टक्कर हो गई और वह ट्रेलर के नीचे घुस गए जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए भेज दिया और इस पूरे मामले पर जांच की जा रही है।