सिंगरौली: अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध जियावन पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, 105 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 345 किलोग्राम महुआ लहान हुआ जप्त
जियावन पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए आरोपी उदयभान जायसवाल पिता लल्लाराम जायसवाल, रमेश कुमार जायसवाल पिता विष्णू प्रसाद जायसवाल उम्र 40 साल दोनो निवासी हर्राविर्ती एवं बृहस्पति साहू पिता कालू साहू निवासी ढोंगा के कब्जे से 105 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब और 345 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है। जियावन पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध दर्ज कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया है।