सिंगरौली: खम्हरिया व सहुआर गांव में किराना दुकान की आड़ में एक महिला व एक पुरुष बेच रहे थे अवैध शराब आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
लोकसभा चुनाव में अवैध रूप से शराब की बिक्री ना हो इसके लिए कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने आबकारी विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर से मिले निर्देश के बाद आबकारी अमला देवसर क्षेत्र में कई जगहों पर दबिश देने पहुंचा। देवसर के खम्हरिया व सहुआर गांव में किराना की दुकान की आड़ में शराब बेचते हुए एक महिला व एक पुरुष के खिलाफ आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 पाव देसी शराब व 18 बियर की बोतल जप्त कर कार्रवाई की है।