कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र के घिना गांव में छठ पर्व के दौरान छठ घाट पर जगह को लेकर मारपीट हुई, दो लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
बिहरा थाना क्षेत्र के घिना गांव मे आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर छठ घाट पर जगह को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिस मारपीट मे 2 व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया। जख्मी का नाम अमित कुमार और कृष्णदेव सूतिहार जो की बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर पंचायत अंतर्गत घिना गांव वार्ड 8 का है।