देहरादून: महेश जीना मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, जनप्रतिनिधियों को देना चाहिए शालीनता का परिचय
विधायक महेश जीना के अभद्रता मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस घटना पर कहा कि जनप्रतिनिधियों को शालिन्ता का परिचय देना चाहिए और ऐसा आचरण नहीं करना चाहिए। बता दें कि नगर निगम में टेंडर संबंधी जानकारी लेने पहुंचे सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना पर नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों से अभद्रता का आरोप लगा है।