देहरादून: देर रात देहरादून के प्रेमनगर स्थित मीठी बेरी चौक के पास बाइक सर्विस कि दुकान में लगी भीषण आग, 12 बाइके जलकर हुई राख
देहरादून के प्रेम नगर स्थित मीठी बेरी चौक के पास बाइक सर्विस कि दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टय शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है। वही इस आग में सर्विस के लिए आई 12 बाइकें जलकर राख हो गई है।