अशोक नगर: बेलई गांव के पास सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत, एक गंभीर हालत में भोपाल रेफर
अशोकनगर जिले के लप्तौरा गांव का रहने वाला संजीव पुत्र हरदेव आदिवासी उम्र 22 वर्ष एवं राजा बाबू पुत्र देशराज आदिवासी उम्र 22 वर्ष अपने घर से अशोकनगर के लिए आ रहे थे रविवार को शाम करीब 5:00 बजे जैसे ही बेलई गांव के पास पहुंचे तो सड़क हादसे के शिकार हो गये, जिससे संजीव आदिवासी की मौत हो गई, राजाबाबू की हालत गंभीर होने पर भोपाल भेज दिया।