मधेपुरा: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
मधेपुरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और मांगों से संबंधित कुल 27 आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए।