बैतूल नगर: गंज मंडी अग्निकांड: पीड़ितों के लिए व्यापारी संघ ने फिर दी आर्थिक मदद, मिली उम्मीदों को सहारा
बैतूल के गंज मंडी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जहां दो दुकानदारों की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई… वहीं इस मुश्किल घड़ी में व्यापारी समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है। कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाते हुए शनिवार देर शाम 5 बजे प्रभावित व्यापारियों को 11-11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।