#बालाघाट
विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, बालाघाट में सोमवार को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा, उद्यमिता तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक कॉलेज, बालाघाट के अतिथि वक्ता श्री बी.आर. मरावी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए संचार कौशल, डिजिटल साक्षरता, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान और तकनीकी दक्षता जैसे व्यावहारिक कौशलों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न शासकीय कौशल विकास योजनाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों की भी जानकारी दी।
#CMMadhyaPradesh #mintechnicalmp
#highereduminmp #JansamparkMP #globalskillspark
4 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026