माण्डलगढ़: जालिया गांव में खेत पर मोटर चालू करते वक्त करंट लगने से किसान की हुई मौत
बीगोद थाना क्षेत्र के जालिया गांव के एक किसान की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। बीगोद थाने के दीवान सतपाल ने बताया कि जालिया निवासी किसन 39 पुत्र बरदा भौई मंगलवार सुबह 8 बजे खेत पर फसल की पिलाई करने गया था। जहां मोटर चालू करते वक्त करंट लगने से किसन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीगोद सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाया।