माण्डलगढ़: लाडपुरा गांव में एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
लाडपुरा कस्बे में राज्ययोजना अंतर्गत आज सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम सेवा सहकारी समिति लाडपुरा में किया जिसमे वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रामेश्वर लाल गुर्जर ने महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और सेवानिवृत कृषि पर्यवेक्षक मुनीर मोहम्मद ने महिलाओं को रबी फसलों में संतुलित उर्वरक प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी