माण्डलगढ़: आरोली ग्राम के पास खेत पर काम कर रही महिला पर पैंथर ने किया हमला, हमले में महिला का मुंह कटा, भीलवाड़ा रेफर
आरोली ग्राम के पास आज रविवार दोपहर 12 बजे खेत पर काम कर रही एक महिला पेन्थर के हमले से घायल हो गई। सूचना पर महिला को जख्मी अवस्था में ग्रामीण सलावटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर आये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भीलवाड़ा रेफर किया गया है।