हरिद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से की अपील कहा- कल वीरेंद्र रावत के नामांकन में करें प्रतिभाग
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कल हरिद्वार में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत नामांकन पत्र भरेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता ऋषिकुल ग्राउंड, पहुंचकर वीरेंद्र रावत के नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाएं।